क्वारेंटाइन से लौटे तो खुद ही लगाए घराें में पाेस्टर- डू नॉट विजिट

काेलार राेड के एडवांस मेडिकल काॅलेज में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में रखे गए लाेगाें में से बुधवार काे करीब 80 लोगों को स्क्रीनिंग के बाद हाेम क्वारेंटाइन में रखा गया है। अच्छी बात यह है कि इनमें से सभी ने खुद ही  अपने घर पर डू नॉट विजिट का पोस्टर लगाया है। सीएमएचओ डाॅ. सुधीर कुमार डेहरिया के मुताबिक डू नाेट विजिट का पाेस्टर हाेम क्वारेंटाइन में रहने वालाें काे लगाना अनिवार्य है। कुछ ने अपने घर पर पोस्टर लगाए हैं। संक्रमण को रोकने ऐसा ही जज्बा चाहिए।


हम अपना कर्तव्य निभाएंगे, तभी रुकेगा संक्रमण


ये ईदगाह हिल्स निवासी अकबर हसन पायलेट हैं। पुणे से भाेपाल आए ताे उन्हें कोलार रोड स्थित एडवांस मेडिकल कॉलेज में बने क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया। यहां पर स्क्रीनिंग की गई, इसमें किसी तरह के लक्षण नहीं मिले ताे उन्हें 14 दिन के हाेम क्वारेंटाइन में रहने के लिए घर भेज दिय गया। यहां से उन्हें डू नाेट विजिट का पाेस्टर अपने घर पर लगाने के लिए दिया गया। जाे उन्हाेंने अपने घर के दरवाजे पर लगाया है। इसकी फोटो उन्हाेंने स्वास्थ्य विभाग काे भेजी है।